Posts

दौड़ में भाग लेने के लिए सरकार  से आर्थिक मदद की मांग 

लेई लदाख में 111 किलोमीटर दौड़ होने जा रही है जिसमें देहरादून की बेटी और वर्तमान में सहारन पुर में मेजर शशि मेहता भी हिस्सा लेना चाहती है लेकिन उनकी घर की स्थिति ठीक ना होने से उन्होंने उत्तराखड़ सरकार से मददत मांगी है उन्होंने कहा कि यदी सरकार उनका सहयोग करेगी तो वो भी  दौड़ में हिस्सा ले सकेगी आपको बतादे कि मेजर शशि महेता एक एनसीसी अधिकारी है जो इससे पहले भी देहरादून से धनोल्टी तक 47 किलोमीटर दौड़ लगा चुकी है जो कि उन्होने मात्र 10 घंटे 44 मिनट में पूरा किया था लेकिन आज वह घर की समस्यओं के चलते लेई में दौड नही लगा पा रही है इसलिए वो राज्य और केन्द्र सरकार से मदद मांग ने को बेवस है आपको बतादे कि लेई में मैराथन दौड 15 अगस्त स होनी वाली है

शादाब शम्स ने की जनता से अपील देखे क्या की अपील 

आज देश में जिस प्रकार सी एए व एन आर सी का विरोध करते हुए कुछ लोगों द्वारा देश में आगजनी और तोड़फोड़ कर दंगे भड़का जा रहे हैं उस पर आज अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ने कार्यभार संभालते हुए टिप्पणी करते हुए कहा कि आज जिस प्रकार कुछ राजनीतिज्ञों द्वारा अपने फायदे के लिए लोगों को भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं वह दुर्भाग्यपूर्ण है मैं आप सभी से अपील करता हूं कि भाजपा अल्पसंख्यक के हित के लिए कार्य करती रही है और आगे भी करेगी किसी को दूसरे के बहकावे में नहीं आना चाहिए क्योंकि देश सभी का है और यदि कोई इस प्रकार का कृत्य करता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा

शादाब शम्स को मिला पार्टी की सेवा करने  का फल किया कार्यभार ग्रहण 

उत्तराखंड में रिक्त पड़े पद 15 सूत्री क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष पद पर आज प्रदेश भाजपा के सह मीडिया प्रभारी रहे शादाब शम्स ने कार्यभार ग्रहण करते हुए सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया इस मौके पर उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि जिस प्रकार मोदी द्वारा सभी वर्ग के लोगों का साथ और विकास की बात की जा रही है वही मेरा भी कार्य यही रहेगा कि सभी लोगों के विकास के लिए मैं कार्य करता रहूंगा साथ में उन्होंने बताया कि यहां पर अल्पसंख्यक लोग भी किसी भी जाति धर्म के हो सभी एक समान है जिस प्रकार गुलदस्ते में अलग-अलग फूल लगाने से ही शोभा बढ़ती है वैसे ही सबको साथ मिलकर देश के विकास के लिए कार्य करना होगा

मैक्स हॉस्पिटल में लगी नई मशीन

राजधानी दून के मैक्स हॉस्पिटल में आज आंखों के ऑपरेशन के लिए भी मशीनें लगा दी गई है। जिसका उद्घाटन शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने किया। डॉक्टर दीपेंद्र सिंह ने बताया कि आप सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिले इस उद्देश्य के साथ हॉस्पिटल में अब आंखों की बीमारी का इलाज हो पाएगा। हमारा फोकस पेशेंट के ऊपर ज्यादा रहता है और हम कोशिश करते हैं कि मरीज को हर सुविधा हमारे अस्पताल में मिले साथ ही जो हमारी क्वालिटी कंसेप्ट है ऑपरेशन में मरीज को ज्यादा खतरा मोल ना लेना पड़े साथ ही उनको सारी  चीजें एक ही छत के नीचे मिले इस उद्देश्य के साथ हमने आंखों की ओपीडी भी बना दी गई है।

देहरादून में होगा खंड पीठ का शुभारम्भ 

  उत्तराखंडके  लिए खुशी की खबर है कि भारत सरकार  विधि एंव न्याय मंत्रालय आयकर अपीलीय अधिकरण की खंड पीठ देहरादून मे खुलने जा रही है जिससे कि आम जनता की शिकायतों का निवारण देहरादून में ही किया जाऐगा आपको बतादे कि अबतक इनकमटैक्स आयकर की सुनवाई के लिए दिल्ली जाना पड़ता है लेकिन अब इन सभी का निवारण देहरादून में ही किया जाऐग वंही जस्टिस पी पी भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड मे सरकिल  बेंच का कल शुभारंभ होने जा रहा है जिसमे का खुद वो खंड पीठ मे सुनवाई करेंगे और कल 5 सुनवाईयां होनी है आपको बतादे कि खंड पीठ का शुभारंभ कल होना है जिसका कि शुभारंभ  केंद्रीय कानून मंत्री  रविशंकर और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेगे

गैस के दाम में हुई बढोत्तरी के बाद विपक्ष हुआ हमलावर 

देश मे खुदरा महंगाई दर अपने चरम पर है पहले प्याज और पेट्रोल के बाद अब गैस के दाम भी बढ़ गए हैं जिसको लेकर समूचा विपक्ष सरकार को घेरने में लगा हुआ है।उत्तराखंड में भी विपक्ष महंगाई और गैस के बढ़े दामो को लेकर सड़कों पर है।राजधानी देहरादून में आज उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ गैस के बढ़े दामो को लेकर प्रदर्शन किया।उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने आज लकड़ियों के चूल्हे में रोटियां बना कर बढ़े हुए गैस के दामो के खिलाफ प्रदर्शन किया। गैस के दाम में हुई बढोत्तरी के बाद समूचा विपक्ष सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल जारी है।आज राजधानी देहरादून के गांधी पार्क स्थल पर महिला कांग्रेस ने बढ़ती हुई महगाई औऱ गैस के दामो को लेकर प्रदर्शन किया,साथ ही एक दिवसीय उपवास पर बैठ महिला कांग्रेस ने लकड़ी के चूल्हे में रोटियां बना कर  प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर  प्रदर्शन किया।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार में मंहगाई से आम जन जीवन बेहाल है  प्रधानमंत्री के सारे दावे विफल रहे हैं सभी महिलाओं से भारतीय...

बजट पर चर्चा

आज देहरादून के डीबीएस कॉलेज में छात्रों ने 2020 के बजट पर चर्चा की गई जिसमें छात्रों ने चार्ट पेपर पर बजट को प्रकाशित करते हुए प्रदर्शनी भी प्रकाशित की गई जिसमें छात्रों ने बताया कि जो 2020 का बजट आया है वो काफी ही अच्छा बजट आया है जिसमे किसानों के साथ साथ आम जन मानस को भी राहत दी गयी है साथ ही पानी संचय व एजुकेशन को लेकर भी काफी अच्छा बजट रखा गया है